Cyber Crime : प्रधान आयकर आयुक्त से एक लाख की ठगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त की डीपी लगाकर कानपुर की प्रधान आयकर आयुक्त से एक लाख रुपये ठग लिया। प्रधान आयकर आयुक्त के साथ ठगी का मामला सामने आते ही पुलिस और साइबर सेल जांच में जुट गई है। 

प्रधान आयकर आयुक्त प्रीती जैन ने पुलिस की दी गई तहरीर में बताया कि 21 जुलाई को दोपहर करीब 12.15 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप काल आई। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आया। डीपी पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा की फोटो लगी थी। मैसेज के जरिए 10,000 कीमत के पांच अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदकर देने के लिए कहा गया था। 

उन्होंने अपने एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड से पांच अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदा और दिए गए लिंक पर भेज दिया। दुबारा फिर इतने ही गिफ्ट कार्ड की मांग हुई। तीसरा बार में 10 गिफ्ट कार्ड मांगे जाने पर संदेह हुआ तो उन्होंने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा से संपर्क किया। पता चला कि ठगों ने डीपी पर फर्जी फोटो लगाकर एक लाख रुपये हड़प लिया। एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -बद्रीनाथ मंदिर को लेकर स्वामी प्रसाद का बड़ा बयान, कहा - बौद्ध मठ तोड़कर बनाया गया मंदिर

संबंधित समाचार