बरेली: बीएससी और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा 10 अगस्त से
रुविवि ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, 26 अगस्त तक चलेगी परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा 10 अगस्त से द्वितीय पाली में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक होंगी।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष 2023 की परीक्षा 10 से 23 अगस्त तक होगी। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 10 से 26 अगस्त तक होगी। इसके अलावा एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष बैच 2018 और 2019 मुख्य परीक्षा-2023 की परीक्षा 10 और 11 अगस्त को होगी।
बीएससी और एमएससी कृषि की प्रयोगात्मक परीक्षा 1 अगस्त से
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी कृषि, आनर्स कृषि और एमएससी कृषि की प्रयोगात्मक और मिड टर्म परीक्षा कराने की तिथि निर्धारित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि 1 से 20 अगस्त तक परीक्षाएं करा लें। इसके बाद अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे और वेबसाइट बंद कर दी जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए आंतरिक परीक्षक महाविद्यालय के होंगे और बाह्य परीक्षक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आवेदन करने के बाद निर्धारित कराने होंगे। बीएससी कृषि की लिखित परीक्षा 20 जुलाई से चल रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा प्रकरण...बदायूं एसएसपी ने मांगे घटना से जुटे सभी साक्ष्य
