आगरा : मौसम का बदला मिजाज, हो सकती है तेज बारिश
आगरा, अमृत विचार। जिले में सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक तेज बारिश होने की सम्भावना है। वहीं यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बनी रहेगी लेकिन तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
आगरा में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग अनुमान है कि 30 जुलाई तक बूंदाबांदी का मौसम बना रहेगा। जबकि 31 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें -Bahraich News : पोस्टमार्टम को लेकर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, स्वास्थ्य कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला
