Unnao: महाराष्ट्र पुलिस ने गंगाघाट नगर पालिकाध्यक्ष के पति को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म, धोखाधड़ी के मुकदमे है दर्ज
उन्नाव के शुक्लागंज से महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को उठाया।
उन्नाव के शुक्लागंज से महाराष्ट्र पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों में आरोपी गंगाघाट नगर पालिकाध्यक्ष के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर रेप, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एक युवक उठाया है। युवक को उठाने की सूचना पर गंगा घाट क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
गुरुवार देर रात महाराष्ट्र ठाणे जनपद की भवर मुना थाना नया नगर मीरा भाइन्द्रर के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ बाल मैं फोर्स के साथ गंगा घाट पहुंचे। जहां उन्होंने शुक्लागंज के कई मोहल्ले में छापेमारी की। जिसके बाद नगर के डाकतार कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाले संदीप पांडे को गिरफ्तार किया।
उप निरीक्षक ने बताया कि महाराष्ट्र के थाने में संदीप पांडे पर एक युवती ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी को लेकर वह अपनी टीम के साथ शुक्लागंज पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी संदीप पांडे को हिरासत में लिया और अपने साथ लेकर चली गई। वही बताया जाता है कि मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी पुलिस के साथ आई हुई थी।
इस बाबत गंगा घाट कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दर्ज मुकदमे के आधार पर अपने साथ ले गई है। वही संदीप के गिरफ्तार होने की सूचना पर उनके समर्थक गंगा घाट कोतवाली पहुंचे जहां समर्थकों ने जिले के आला अधिकारियों से लेकर उनके परिजनों को फोन कर जानकारी लेते रहे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि उन्हें इस गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है।
