रुद्रपुर: फॉर्चूनर गाड़ी दिखाकर लगाया साढ़े नौ लाख का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित ने लगाया पड़ोसी पर झांसा देने का आरोप

एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की उठाई मांग

रुद्रपुर, अमृत विचार। पड़ोसी द्वारा फॉर्चूनर गाड़ी दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र लिखकर दो ठगी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बैडिया कमलापुरी संपूर्णानगर खीरी निवासी राजवीर सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वार्ड-सात बंडिया फाटक निवासी पड़ोसी नीतीश पांडे से उसकी मित्रता है। आरोप था कि 1 जुलाई 2023 को पड़ोसी का फोन आया और एक फॉर्चूनर गाड़ी जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताते हुए खरीदने का प्रस्ताव दिया।

दोस्त की बातों में आकर उसने गाड़ी खरीदने पर हामी भरी और खुद की गाड़ी का 5.50 लाख रुपये में सौदा करते हुए 9.50 लाख रुपये में फार्चुनर गाड़ी का सौदा तय कर दिया और 2 जुलाई, 11 जुलाई को फोन पे से 1.70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद 13 जुलाई को थाना पुलभट्टा सितारगंज मार्ग पर स्थित एक बार रेस्टोरेंट में बैठकर दोस्त को 7.80 लाख रुपये नकद दिए।

आरोप था कि उस वक्त आरोपी के साथ जगतपुरा मुखर्जी नगर रुद्रपुर निवासी उसका दोस्त भी आया था। साथ ही आरोपियों ने आश्वासन दिया था कि कुछ दिनों बाद गाड़ी सुपुर्द कर दी जाएगी। आरोप था कि समय निकलने के बाद जब आरोपियों को कॉल किया तो बताया कि गाड़ी बिक चुकी है और 20 जुलाई तक उसका पैसा वापस कर दिया जाएगा। दोबारा दबाव बनाया तो रकम देने से इंकार कर दिया और दोनों आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिया। 

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: मूकबधिर चाचा ने जताया भतीजे से जानमाल का खतरा
 

 

 

संबंधित समाचार