लखनऊ : धरना देकर मांगी पदोन्नति और लंबित भुगतान
लखनऊ, अमृत विचार। आवास विकास परिषद के कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मियों की सुनवाई नहीं हुई तो मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के बैनर तले मुख्यालय पर धरना दिया। नारेबाजी कर पदोन्नति, लंबित भुगतान समेत अन्य मांगे की।
शुक्रवार को जनजागरण एसोसिएशन के आह्वान पर परिषद मुख्यालय पर कर्मचारी एकजुट हुए और मांगों को लेकर धरना दिया। अध्यक्षता कर रहे विक्रम लाल सत्यार्थी ने बताया कि लिपिकीय संवर्ग के कनिष्ठ से वरिष्ठ सहायक के पद पर रिक्तयों पर पदोन्नति करना, लिपिकीय संवर्ग के पात्र कार्मिकों को नियमानुसार एसीपी देना व सेवानिवृत्त लिपिकीय कार्मिकों के सभी लंबित भुगतान कराने की मांग है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। धरने पर 11 कर्मी ऊर्वा दत्त पंत, नीरज मिश्रा, अजीत कुमार, अभिषेक पांडेय, ओमकार सक्सेना, देवेंद्र सिंह विष्ट, विजय कुमार, शिव गोविंद तिवारी, सचिन रावत व रामसागर वर्मा बैठे। बताया कि मुख्य सचिव द्वारा सेवा संघों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिमाह वार्ता करने का शासनादेश तक दरकिनार कर दिया गया। परिषद प्रशासन द्वारा न तो वार्ता ही की जा रही और न समाधान किया गया है। परिषद के सभी कार्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। इसमें संयोजक राजेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष राजमणि मिश्रा, वरि. उपाध्यक्ष ऋषि तिवारी, उपाध्यक्ष रेहान अब्बास जाफरी, पंकज कुमार, महासचिव राजेश दुबे, उप महासचिव हरिमोहन, प्रचार सचिव कृष्ण कुमार पाल, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : धरना देकर मांगी पदोन्नति और लंबित भुगतान
