आज का राशिफल। 29 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर जोर न डालें। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।

वृष

आज नए व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। बॉस आपकी तरफ काफी ध्यान देंगे। किसी के प्रति दुर्भावना न रखें। पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक परेशानियों का निवारण हो सकता है।

मिथुन

आज नए कार्यों की शुरुआत न करें। आपका कहीं मन नहीं लगेगा। चित्त में व्याकुलता का भाव रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य व व्यवहार थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। अचानक खर्च आपके बैंक-बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं।

कर्क

आज बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलने की संभावना बन रही है। परिवार के साथ उत्तम समय का आनंद लेंगे। शत्रु अचानक से सक्रिय हो सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर हल्कापन महसूस करेंगे।

सिंह

आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी कन्फ्यूज हो सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। अपनी कमियों पर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। छोटे बच्चे घर में शोरगुल मचा सकते हैं।

कन्या

आज विदेश यात्रा में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। रूढ़िवादी विचारों को त्यागें व लचीलापन अपनाएं। नजदीकी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंध काफी संवेदनशील रहेंगे।

तुला

आज एकांत में रहना हितकर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। आपके निजी खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानियां होंगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी घनिष्ठ व्यक्ति को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

वृश्चिक

आज बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सभी काम समय पर हो जाएंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मधुर होंगे।

धनु

आज परिजनों की चिंता रहेगी। कानूनी मामले अटक सकते हैं। विवादों में मध्यस्थता करने से आपको बचना चाहिए। शरीर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। बनते कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

मकर

आज आपके विचारों में नवीनता आएगी,लेकिन फिर भी लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें। म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुभ नहीं है।

कुंभ

आज मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा। मन में उत्साह भाव कम रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन

आज नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बॉस आपका उत्साहवर्धन करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। विवाह संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। नींद भरपूर मात्रा में लें।