प्रतापगढ़ : दूध पीने के बाद मासूम बच्चे की मौत, शरीर पड़ा नीला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। मानधाता के रामपुर मुस्तर्का निवासी राम कुमार पाल के एक साल के बच्चे श्लोक की शुक्रवार सुबह दूध पीने से मौत हो गई। उसका शरीर नीला पड़ गया था। इससे सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है। 

राम कुमार मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करता है। छप्पर में वह सपरिवार रहता है। वहां आसपास झाड़ियां और खेत हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच पांच बजे श्लोक भूख से रोने लगा तो उसकी मां रीना पाल ने बोतल में दूध भरकर पीने के लिए दे दिया। इसके बाद घर के कार्य में व्यस्त हो गई। कुछ देर बाद वह बेटे का दूध का बोतल लेने गई तो देखा श्लोक के मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख वह परेशान हो गई। पति को बुलाया व उसे उठाकर सीने से लगाया, बुलाया, पर वह न बोला। इससे रीना व रामकुमार दोनों अचेत हो गए। कि मौत की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। बच्चे को दूध देने से पहले किसी जहरीले जंतु के उसे पी लेने या सांप जैसे किसी जहरीले जंतु द्वारा काट लेने जैसी आशंका जताई गई। श्लोक की मौत से 10 वर्षीय बहन सुधा, छह वर्षीय सबी व चार वर्षीय भाई शिवांग के भी रोते रहे। पीएचसी मानधाता के चिकित्साधिकारी डा. सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि अगर बच्चे का शरीर नीला पड़ गया है तो किसी जंतु के डसने की अधिक आशंका है। ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह में परिवार को ढांढस बंधाया। पोस्टमार्टम कराने की बात कही। बताया कि सर्पदंश से मौत पर सरकार चार लाख रुपये की आर्थिक मदद करती है। लेकिन रिश्तेदार के कहने पर परिजन पोस्टमार्टम को नहीं तैयार हुए। गांव में ही मासूम श्लोक को दफनाया गया।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ : मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, शेखपुर में खाकी का पहरा

संबंधित समाचार