एनसीबी ने रिया से 6 घंटे तक की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से छह घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद ही रिया को एनसीबी दफ्तर के बाहर जाने की इजाजत मिली। ऐसी उम्मीद है कि एनसीबी सोमवार को भी रिया को पूछताछ के लिए बुला सकता है। रिया से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत …

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से छह घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद ही रिया को एनसीबी दफ्तर के बाहर जाने की इजाजत मिली। ऐसी उम्मीद है कि एनसीबी सोमवार को भी रिया को पूछताछ के लिए बुला सकता है।

रिया से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान सामने आए ड्रग एंगल पर पूछताछ हुई। एनसीबी ने इस एंगल को खंगालने के लिए अपनी जांच जारी रखी है। मुंबई स्थित दफ्तर में एनसीबी की कई टीमों ने रिया से लंबी पूछताछ की। शाम 6 बजे रिया को अपने निजी वाहन से घर जाने की अनुमति दी गई।

संबंधित समाचार