Bhojpuri : रितेश पांडे का नया गाना 'Barsela Sawanwa' रिलीज, बोले- बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक रितेश पांडे का नया सावन स्पेशल गाना बरसेला सावनवा रिलीज हो गया है। गाना बरसेला सावनवा टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे के साथ तनु यादव नजर आ रही है।

गाना बरसेला सावनवा को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। सावन का महीना बस उनके रंग में रंग जाने को हर श्रद्धालु चाहता है। भोले की महिमा में मगन सभी श्रद्धालुओं को हमारा यह गाना समर्पित है। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सबों को पसंद आएगी और आप सबों का प्यार और आशीर्वाद हमें यूं ही मिलता रहेगा। इस गाने को रितेश पांडे ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। प्रियंका सिंह ने कहा कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है।

उन्होंने कहा कि सावन का महीना खासकर माता और बहनों के लिए मां पार्वती की ओर से बेहद शुभ होता है। इसलिए मैं माताओं एवं बहनों से अपील करूंगी कि आप हमारे गाने को खूब सुने और अपने पूजन को सफल बनाएं। गाना बरसेला सावनवा के गीतकार आरआर पंकज हैं। संगीतकार विकी वॉक्स हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है। एडिटर दीपक पंडित हैं। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। 

ये भी पढे़ं : Ritesh Pandey के गाने ने 100 मिलियन व्यूज के साथ माचाया धमाल, रोमांस से भरा वीडियो आपने देखा क्या?

 

संबंधित समाचार