Iphone14 खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बच्चा, अब फोन से बना रहे रील्स
पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यह एक दंपति ने Iphone14 खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। मां को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार कपल आईफोन के जरिए रील्स बनाना चाहता था। बच्चे को बेचने के बाद भी कपल रील बना रहे थे। पुलिस ने बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है, पर पिता फिलहाल फरार चल रहा है।
जब दंपति ने Iphone14 खरीदकर लाया तो उन के पड़ोसियों को बड़ी हैरानी हुई, कि आखिर इतनी तंगी के बाद भी परिवार ने इतना महंगा फोन कैसे खरीद लिया। जिसके बाद उन्होंने महसूस किया कई महीने से उनका बच्चा भी नहीं दिख रहा है। लोगों को शक होने लगा, इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जिस के बाद सारा मामला सामने आया।
ये भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के जवानों ने ली इलाके की तलाशी
