रामनगर: बाघ का शव मिलने से कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अन्तर्गत आने वाली ढेला नदी में आज सुबह बाघ का शव मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि बाघ ढेला रेंज के सावल्दे पुल के नीचे मिला । शव बाघिन का है जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष की बताई जा रही है बता दें कि आज जहां पूरे विश्व में टाइगर डे मनाया जा रहा है तो वहीं आज कॉर्बेट पार्क से दुःखद खबर सामने आई है।

मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया कि  प्रथम द्रष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रतीत हुआ है,क्योंकि बाघ के शरीर में कई गहरे घाव के निशान मिले हैं फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि ये बाघिन की चहलकदमी इस क्षेत्र में काफी लंबे समय देखी जा रही थी।
आपको बता दें कि आज  अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे की मेजबानी कॉर्बेट प्रशासन कर रहा है, जहां आज रामनगर कॉर्बेट पार्क में केंद्रीय वन मंत्री के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के सभी टाइगर रिजर्व के आला अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार