बरेली: प्रेमिका के घर में चुपके से घुसा प्रेमी...रंगरलियां मनाते पकड़ा तो पिटाई के बाद कर दिया निकाह, ससुराल में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लड़की के परिजनों ले रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। पहले तो उसकी पिटाई लगाई, उसके बाद उसका युवती के साथ निकाह कर दिया। जब युवक अपनी दुल्हन को लेकर घर पर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। 

बता दें, थाना नवाबगंज के गिरधरपुर के रहने वाले एक युवक का चार साल से नवाबगंज थाना क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने युवती के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। इस बीच युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने चला गया। लेकिन दोनों की मोबाइल पर बात चीत होती रहती थी। 

गुरुवार को लड़के ने युवती से मिलने को कहा तो उसने उसे अपने घर पर आने को कहा। रात में घर में जब सभी लोग सो गए तो चुपके से लड़का युवती के घर में घुस गया। उसके कमरे में दोनो रंगरलियां मना रहे थे। इस दौरान परिवार को इसकी भनक लग गई। परिवार के लोगों ने युवक को पकड़ कर पहले तो उसकी जमकर धुनाई लगाई। उसके बाद उसे कमरे में बंधक बना लिया। 

युवक से लड़की से निकाह करने को कहा तो वह रात भर इनकार करता रहा। सुबह परिवार के लोगों ने इसकी सूचना नवाबगंज पुलिस को दी। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले आई। उसके बाद जैसे ही युवक के खिलाफ परिवार के लोग तहरीर देने लगे, युवक शादी के लिए तैयार हो गया। उसके बाद दोनों का निकाह करा दिया गया। युवक दुल्हन को लेकर जब अपने घर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। परिवार के लोग हैरान थे। फिलहाल युवती युवक के घर पर है।

यह भी पढ़ें- बरेली: राजेश अग्रवाल एक बार फिर बने भाजपा के कोषाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर 

संबंधित समाचार