शाहजहांपुर: इंजन फेल, पौन घंटे संचालन रहा ठप, कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया
शाहजहांपुर, अमृत विचार। रोजा मालगाड़ी शुक्रवार की रात जा रही थी। रोजा आउटर सिग्नल पर मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिसके चलते डाउन लाइन पौन घंटे रेल संचालन ठप रहा था। कांठ=गोदाम एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया था। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शाहजहांपुर से रोजा शुक्रवार की रात साढ़े तीन बजे मालगाड़ी जा रही थी। रोजा आउटर सिग्नल के निकट मालगाड़ी के इंजन में कोई तकनीकि खराबी आ गयी। मालगाड़ी रुक गयी। लोको पायलट ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन इंजन ठीक नहीं हुआ। लोको पायलट ने रोजा स्टेशन मास्टर व कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल ने रोजा स्टेशन मास्टर के अधिकारी को सूचना दी कि दूसरा इंजन भेजा जाए।
इस दौरान नौचंडी एक्सप्रेस को मोहम्मदी रेलवे फाटक के पास रोक दिया गया। कांठ गोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को प्लेटफार्म एक व दिल्ली-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पर रोक दिया गया। अन्य ट्रेन शहीद एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ मेल, नई दिल्ली एसी, जनता एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस को बंथरा से कटरा के बीच स्टेशन व आउटर पर रोक दिया गया, जिससे यात्री परेशान हो गए। रोजा से दूसरा इंजन आया और मालगाड़ी में जोड़ा गया और करीब पौन घंटे बाद रवाना हुई।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ऑफिसर्स कॉलोनी में वृद्धा की ईंट से कूचकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
