बिजनौर : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रवेंद्र का फाइल फोटो।

नगीना (बिजनौर), अमृत विचार। 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह गुरुवार को घर से काम पर जाने के लिए कहकर निकला था।

नगीना थाना अंतर्गत ग्राम नन्दपुर कला निवासी अमर सिंह का चौथे नम्बर का पुत्र प्रवेन्द्र सिंह (21) लेंटर डालने वालों के साथ मजदूरी करता था। प्रवेन्द्र गुरुवार शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने प्रवेन्द्र को हर सम्भावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। रविवार सुबह ग्राम काजीवाला के जंगल में दयानंद पुत्र बाबूराम के गन्ने के खेत मे आम के पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटके होने की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह तुरंत वहां पहुंच गये। उसकी शिनाख्त प्रवेन्द्र सिंह के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दे दी।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : बुरी फंसी जमीला खातून उर्फ पूजा शर्मा, हिंदू बनकर करती थी मुस्लिम लड़कों से निकाह, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार