मुरादाबाद : प्रकटेश्वर शिव मंदिर की भभूति लगाने से दूर होते हैं कष्ट, 2006 में प्रकट हुए थे शिवलिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांठ के लाडलाबाद गांव में स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर की 2006 में हुई थी स्थापना, मंदिर में आज होगा विशाल भंडारा और भजन कीर्तन

कांठ के लाडलाबाद गांव में स्थित प्रक्टेश् वर शिव मंदिर।

मुरादाबाद,अमृत विचार। कांठ के लाडलाबाद गांव में स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। यहां 2006 में शिवलिंग प्रकट हुए थे। जिसके बाद मंदिर का निर्माण कराया गया। मान्यता है कि यहां की भभूति लगाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

सोमवार को यहां विशाल भंडारे के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वैसे तो जनपद में बहुत प्राचीन व प्रसिद्ध मंदिर है। लेकिन, कांठ के लाडलाबाद गांव में स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की अलग ही आस्था हैं। यहां हर सोमवार को भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। सावन मास में तो यहां प्रात: से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग जाती है।

मंदिर के पुजारी अरविंद ने बताया कि यहां 2006 में शिवलिंग प्रकट हुए थे। जिसके बाद गांववालों ने मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर की भभूति लगाने से भक्तों के कष्ट भगवान भोलेनाथ हर लेते हैं। साथ ही 21और 40 दिन लगातार दीया जलाने से भी भगवान भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। श्री सिद्धबली सेवा संस्थान के संस्थापक अरविंद गुरुजी द्वारा प्रकटेश्वर शिव मंदिर में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाएगा। साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : हरिद्वार व बृजघाट से जल भरकर लाए शिवभक्तों ने मंदिरों में किया जलाभिषेक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन