देहरादून: मॉल के बाहर मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सेंटीरियो मॉल के सामने महिला का शव मिलने से आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गयी। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को सुलभ शौचालय के कर्मचारी जिसको हिरासत में ले लिया गया है।  

पुलिस ने बॉडी मोर्चरी में रखवाई। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रुड़की: किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

 

संबंधित समाचार