VIDEO : फिल्म जवान का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज, 1000 फीमेल डांसर्स संग डांस करते दिखे शाहरुख खान
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में शाहरूख खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म जवान का प्रिव्यू हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।
పదండి, చిందేసే సమయం వచ్చింది! 😎#DhummeDhulipelaa సాంగ్ ఇప్పుడు రిలీజ్ అయ్యింది !
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 31, 2023
Padandi, chindulu vese samayam vacchindi!😎#DhummeDhulipelaa song ippudu release ayyindi!#Jawan releasing worldwide on September 7th 2023, in Hindi, Tamil and Telugu. https://t.co/r6lzioNsVi pic.twitter.com/rWNUengZkv
फिल्म जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हो गया है। इस गाने को संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। वहीं, लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखा है।जवान का जिंदा बंदा सॉन्ग एक फुट-टैपिंग डांस नंबर है। गाने में शाहरुख खान जोश और पूरी एनर्जी के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं। जवान के इस गाने में शाह रुख के पीछे बैकग्राउंड में सिर्फ फीफेल जूनियर आर्टिस्ट नजर आ रही हैं।
The Sound of Jawan !
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 31, 2023
Song out today at 12:50pm !#ZindaBanda (Hindi)#VandhaEdam (Tamil)#DhummeDhulipelaa (Telugu)#Jawan releasing worldwide on 7th September 2023, in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/Vyyr2VQDej
शाहरूख ने जिंदा बंदा सॉन्ग को 1000 फीमेल डांसर्स के साथ शूट किया है। गाने को हिंदी के साथ तमिल में वंधा एडम और तेलुगु में धूम्मे धूलिपेला नाम से भी रिलीज किया गया है। एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें : bhojpuri : यश कुमार की फिल्म 'अपहरण' का टीजर रिलीज, अभिनेता ने कहा- ये महज एक झलक है...
