भाजपा की विचारधारा के खिलाफ थे मुन्ना सिंह चौहान : राम सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान आजीवन किसान, मजदूर व गरीबों के लिए संघर्षरत रहे। वह भाजपा की किसान, गरीब, मजदूर विरोधी विचारधारा के हमेशा खिलाफ रहते थे। उनका कहना था कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति फैलाती है। मुन्ना सिंह भले ही विधायक नहीं हो पाए थे, लेकिन स्व. चौधरी अजित सिंह के आशीर्वाद से प्रदेश के उच्च सदन में बैठकर गांव, गरीब व किसान की बात मजबूती से रखने का काम किया।     
     
राम सिंह रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान की सातवीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे। रालोद के जिला संगठन महामंत्री प्रवक्ता राम शंकर वर्मा ने बताया कि राजेश तिवारी, राम शंकर वर्मा, राम जियावन वर्मा,अमन वर्मा, सुरजीत कुमार, प्रेमचंद, देवेंद्र वर्मा, श्याम सिंह पटेल, जगदंबा वर्मा, हर विजय ने भी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: ज्ञानवापी के बाहर किन्नर महामंडलेश्वर का तांडव, खुद पर किया जलाभिषेक, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार