हल्द्वानी: मोहब्बत खत्म, शुरू हुई जूतमपैजार, दोनों पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुराने आशिक पर अपने ही घर में कैद कर पीटने का आरोप

आशिक बोला, जबरन घर में घुसी और मांग रही थी पैसे

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रेमी-प्रेमिका के बीच मोहब्बत खत्म हुई तो तकरार शुरू हो गई और फिर नौबत जूतमपैजार तक पहुंच गई। जमकर मारपीट हुई और फिर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर लेकर मुखानी थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस को दी तहरीर में शिवालिक विहार बिठौरिया नंबर एक निवासी रितिक तिवारी पुत्र कैलाश चन्द्र तिवारी ने कहा, एक साल पहले उसकी दोस्ती झंडेवाला दिल्ली की रहने वाली प्रार्थना शर्मा पुत्री पवन शर्मा से हुई थी, लेकिन बाद में अनबन हो गई और दोनों के बीच इसी वर्ष अप्रैल से बातचीत बंद हो गई।

आरोप है कि इसी के बाद प्रेमिका प्रार्थना आए दिए उसे, उसके रिश्तेदार, माता–पिता और भाई को आए दिन धमकाने लगी। बीती 30 जुलाई की सुबह साढ़े 8 बजे प्रार्थना, रितिक के घर पहुंच गई। गाली-गलौज करते हुए प्रार्थना ने रितिक की मां को धमकाया और पैसों की मांग करने लगी। वो बोली कि जब तक उसे पैसे नहीं मिलेंगे वो घर से नहीं जाएगी। आरोप यह भी है कि प्रार्थना ने रितिक को रेप केस में फंसाने की धमकी दी। 


प्रेमिका बोली- गाली देता था प्रेमी, शिकायत करने गई थी

मामले में पुलिस को दी तहरीर में प्रार्थना ने कहा, घटना की सुबह वह अपने पुराने ब्वॉयफ्रैंड के घर गई थी। क्योंकी उसका प्रेमी उसे गालियां दे रहा था और इसी की शिकायत करने वह उसकी मां से मिलना चाहती थी। उसने घर की घंटी बजाई तो रितिक का बड़ा भाई आया।

प्रार्थना ने उसकी मां को बुलाने के लिए कहा, लेकिन बड़े भाई ने रितिक को बुला लिया। आरोप है कि रितिक ने तीन लड़कों के साथ उसे मुझे थप्पड़ मारा, गालियां दीं, पेट में घूंसा मारा और बाल खींच कर अंदर ले गए। फोन तोड़ दिया, डराया, धमकाया और फिर खुद पुलिस बुला ली। 

 

संबंधित समाचार