Kanpur Dehat News: डीघ गांव में चोरों का धावा, घर के पीछे से चढ़कर हुए दाखिल, लाखों के नगदी, जेवरात किए चोरी
कानपुर देहात के डीघ गांव में चोरी।
कानपुर देहात के डीघ गांव में चोरों ने धावा बोलकर लाखों की नगदी, जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
कानपुर देहात, अमृत विचार। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में चोरों ने घर के पीछे से चढ़कर बाहर रखी चाभी से कमरे का ताला खोलकर वहा रखी सेफ और बक्शे से लाखो रूपए के जेवर और नगदी पार कर दी घरवालो की सूचना पर पहुची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
डीघ गांव निवासी श्रीकृष्ण सविता का कानपुर झांसी हाईवे किनारे बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल में घर है। रविवार की रात में खाना खाकर पत्नी व पुत्र के साथ बरामदे मे चारपाई पर लेट गए। वही देर रात अज्ञात चोर पीछे खेतो से घर की बाउंडी में चढ़कर छत पर आ गए। कमरे का ताला खोलकर वहा रखे बक्शे और अलमारी मे रखे सोने की अंगूठी, जंजीर, झुमकी, पायल, तोड़ियां, बिछिया,चांदी का सिक्का सहित तीन हजार रूपए नगद चोरी खुटी में कपडे टंगे थे।
नौ सौ रूपए, और पुत्र के पेंट में पड़े 70 रूपए निकाल ले गए। सुबह नीद खुली तो देखा कमरा खुला पड़ा था। अलमारी और बक्सा का सामान बिखरा पड़ा था जिससे उसने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर कोतवाल प्रमोद शुक्ल ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच कर साक्ष्य संकलित कराए सीओ रविकांत गौड़ ने बताया जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।
