काशीपुर: ईंट-पत्थर से किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। मुकदमा वापस न लेने पर एक व्यक्ति ने तीन भाइयों पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई। कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव ढकिया गुलाबो निवासी बंटी कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 28 जुलाई की सुबह वह अपने घर से काशीपुर को जा रहा था।
तभी गांव के ही तीन भाइयों रवि, अर्जुन, गौतम उसके साथ गाली-गलौच करने लगे तथा जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। साथ ही तीनों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मुकदमा वापस लेने के लिए कहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांश शुरू कर दी है।
