खटीमा: रेलवे क्रासिंग के पास शराब दुकान खोलने की सूचना से भड़के लोग, फूटा गुस्सा
लोग बोले-आस पास कई स्कूल, कस्बे में रहने हैं धार्मिक प्रवृत्ति के लोग
शराब की दुकान खोलने से रोकने की उठाई मांग, आंदोलन की धमकी दी मेलाघाट रोड पर देशी शराब की दुकान खोलने के विरोध का मामला
खटीमा, अमृत विचार। नगर के मेलाघाट रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास देशी शराब की भट्ठी खोलने की सूचना से लोग भड़क उठे हैं। आक्रोशित महिलाओं व लोगों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें तत्काल शराब की दुकान खोले जाने पर रोक लगाने की मांग की।
बता दें कि वार्ड संख्या-11 में रेलवे क्रासिंग, मेलाधाट रोड पर एक मंडल के पास देशी शराब की दुकान खुलने की सूचनाओं से आस पास के लोग भड़क उठे हैं। सोमवार को खासी संख्या में महिलाओं व लोगों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष रोष जताया। उन्होंने एसडीएम बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि उनको पता चला है कि उनके मोहल्ले में एक व्यक्ति के मकान में देशी शराब की दुकान खुलने जा रही है। जब उक्त स्थान रेलवे क्रासिंग से महज 40 मीटर दूर, महाराणा प्रताप इंटर कालेज से 100 मीटर, आरएलके पब्लिक स्कूल से 120 मीटर, महर्षि पब्लिक स्कूल से 150 मीटर व लाइंस पब्लिक स्कूल से 90 मीटर दूरी पर है। 40 मीटर में धार्मिक स्थल है। मोहल्ले में 20-25 परिवार रहते हैं। देशी शराब की दुकान खोलना गलत है। उन्होंने दुकान खोले जाने से रोकने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में रानी देवी, भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, मनोज शाही, सचिन अग्रवाल, ऊषा, मनू, मुरारी लाल, किरन, नन्नी देवी, कुलदीप, ममता, राधा महर, ममता शर्मा, चंद्रावती, सविता, मोनी, भागीरथी चंद, पुष्पा, नीतू, रानी देवी, शोभा, मंजू, हीरा देवी, विमला, शशि, कमलेश, आरती, हेमा, मीना, चंद्रकला, पुष्पा, शांति देवी, विमला, चंचला, मीना, सौरभ, उमेश मौर्या, पियूष, प्रदीप, सीमा समेत अनेक लोग शामिल रहे।
