बहराइच: ओवरटेक करते समय सांड से टकराई टोयोटा कार, बाल-बाल बचे सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर मंगलवार तड़के वाहन के सामने सांड आ गया। जिसके चलते वाहन सामने सांड से जा भिड़ा। एयरबैग खुलने से वाहन सवार लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

लखनऊ शहर निवासी एक परिवार की ननिहाल हुजूरपुर थाना क्षेत्र में है। ननिहाल में आयोजित कार्यक्रम में सभी शामिल होने आए थे। मंगलवार तड़के लखनऊ निवासी लोग वापस अपने घर जा रहे थे। जरवल रोड थाना क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर गुलरिहा गांव के पास टोयोटा कार चालक ने वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। 

उसी समय सामने सांड आ गया। जिससे वाहन की भिड़ंत हो गई। सांड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एयर बैग खुलने से वाहन सवार लोग बाल-बाल बच गए। वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। सभी दूसरे वाहन से लखनऊ रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: तालाब में नहाने उतरे दो कांवड़ियों की डूबने से मौत

संबंधित समाचार