हरदोई: सड़क हादसे में होमगार्ड की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। बैंक में ड्यूटी करने जा रहे एक होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर अज्ञात वाहन ने होमगार्ड की बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में होमगार्ड को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शर्मा निवासी विक्रम 55 वर्ष पुत्र मंहगे होमगार्ड के पद पर नौकरी करता था। शाहाबाद कोतवाली में अपनी ड्यूटी लगवा कर बाइक से हुंसेपुर स्थित बैंक में ड्यूटी करने जा रहा था। वह जैसे ही ग्राम ककरघटा के निकट पहुंचा। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड विक्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

आनन-फानन में जख्मी होमगार्ड को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक होमगार्ड के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चारों का विवाह हो चुका है। मृतक शाहाबाद कोतवाली में तैनात था।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : BSP अध्यक्ष मायावती ने स्वामी प्रसाद के बयान पर जताई चिंता, ज्ञानवापी पर लिखा ये Tweet

संबंधित समाचार