अब्दुल्ला आजम के दो जन्मप्रमाण पत्र मामला एमपी-एमएलए से सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट पहुंचा, 25 अगस्त को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अब्दुल्ला आजम के दो जन्मप्रमाण पत्र मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 25 अगस्त को दूसरी कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां पर सुनवाई होगी। हालांकि कोई आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचा। 

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डा. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को इस मामले में अंतिम बहस होना थी, लेकिन नहीं हो सकी।

अब इस मामले में 25 अगस्त को बहस होगी, जोकि सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में होगी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना  ने बताया कि मंगलवार को बहस नहीं हो सकी। अब इस मामले में 25 अगस्त को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में होगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर : मोरक्को के राजा के सिंहासन दिवस जश्न में शामिल हुए नवेद

संबंधित समाचार