शाहजहांपुर: जिले में हुईं हत्याओं पर बोलीं सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव, कहा- प्रदेश में जंगलराज...
शाहजहांपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी महिला सभा का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचा। यहां सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व अन्य नेताओं ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया।
बदायूं से पहुंची महिला सभा की प्रदेश महासचिव इंदू सक्सेना ने बीते दिनों जिले में हुईं हत्याओं पर कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। हत्याओं का होना बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही थी कि अपराधी प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि अपराधियों को पनाह दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि महिला सभा की महानगर अध्यक्ष खालिदा बेगम की हुई निर्दयतापूर्ण हत्या से पूरा सपा परिवार दुखी है। शोक संतृप्त प्रतिनिधि मंडल उनके घर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त करेगा। सरकार सुरक्षा देने में फेल हो रही है हमें खुद ही अपनी सुरक्षा करनी होगी। वह स्वयं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
संभव है कि विरोधियों ने उनके लिए भी अपने आदमी लगा रखे हों। उनके साथ भी अनहोनी हो सकती है। इस जंगलराज का सपा शुरू से विरोध कर रही है। अगर जल्द ही सुधार नहीं होता है तो संगठन सड़कों पर उतरेगा। प्रतिनिधिमंडल में सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बेनजीर उमर, सपा महिला सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, सपा महिला सभा की सचिव भारती सिंह,
सपा महिला सभा की सचिव आशुतोष यादव, मीना देवी यह प्रतिनिधि मंडल मृतक खालदा बेगम के मायके मोहल्ला बंगश भी गया और प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के बेटे फैज़ान लगभग 11 वर्ष व भाइयों व माताजी और परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरी समाजवादी पार्टी आपके साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया है कि खालदा के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।
इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, राजेश कश्यप, सैयद रिजवान अहमद, लोकसभा सह प्रभारी गायत्री वर्मा, चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव वर्मा, विजय सिंह, गोपाल अग्निहोत्री, प्रदीप तिवारी उर्फ पिंटू, आनंद शुक्ला, अतीउल्ला सिद्दीकी, सैयद शकील मियां, स्तुति गुप्ता, बीडीसी मेंबर ज्ञानवती, सुमन लता, उषा देवी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: या हुसैन की सदाओं के बीच कर्बला में दफनाए गए ताजिए
