हल्द्वानी: 7 लाख हड़पने वाली प्रमिला के खिलाफ दो एफआईआर
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला को 7 लाख रुपये का चूना लगाने वाली प्रमिला और उसके साथी पंकज वर्मा के खिलाफ पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रमिला के खिलाफ एक अन्य मामले भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसएसपी को दी शिकायत में दो नहरिया निवासी निर्मला दरम्वाल पत्नी नितेंद्र सिंह ने कहा कि वह जूट बैग्स, स्कूल बैग्स आदि बनाने वाली एक फर्म चलाती हैं। जिसमें प्रमिला रत्नाकर सेल्स का करती थी। प्रमिला रत्नाकर और पंकज वर्मा ने अपनी फर्म सचिन इलैक्ट्रानिक व श्रीराम बैकट हॉल को चलाने के लिए पैसों की मांग की। निर्मला ने अलग-अलग किस्तों में कुल 7 लाख रुपये दे दिए। पैसा वापसी पर प्रमिला रत्नाकर ने 7 चेक उन्हें दे दिए, जो बाउंस हो गए। अब आरोपी पीड़िता को एससी एसटी एक्ट में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं एसएसपी को दूसरी शिकायत दोनहरिया निवासी प्रिया आर्या ने दी। प्रिया ने कहा, प्रमिला रत्नाकर पत्नी रवीन्द्र कुमार, पंकज वर्मा पुत्र रवीन्द्र कुमार, अंकित रत्नाकर पुत्र रवीन्द्र कुमार ने उनके साथ धोखाधड़ी की। प्रिया ने एक कम्पनी फाइमिक्स म्यूचुअल बेनीफिट निधि लि. से 10,000 का लोन लिया था। लोन पूरा होने पर प्रिया ने ब्लैंक चेक वापस मांगा तो प्रमिला रत्नाकर और इनका बेटा पंकज वर्मा व अंकित वर्मा एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने लगे।
