हल्द्वानी: संजय कुमार का नैनीताल तबादला, सचिन कुमार बने प्रभारी तहसीलदार हल्द्वानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने तहसीलदार व प्रभारी तहसीलदारों को इधर-उधर किया है। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने आदेश जारी कर कहा कि हल्द्वानी में तैनात तहसीलदार संजय कुमार का तबादला नैनीताल किया जाता है।

जबकि लालकुआं के प्रभारी तहसीलदार सचिन कुमार को हल्द्वानी का प्रभारी तहसीलदार बनाया है। धारी में प्रभारी नायब तहसीलदार खाम तान्या रजवार को धारी में ही प्रभारी तहसीलदार, मनीषा मारकाना को प्रभारी तहसीलदार नैनीताल से प्रभारी नायाब तहसीलदार सीलिंग तहसीलदार कोश्याकुटौली  और यहां तैनात मनीषा बिष्ट को प्रभारी तहसीलदार लालकुआं भेजा गया है। राजेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक भूलेख अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल से प्रभारी तहसीलदार खनस्यूं और अल्मोड़ा से आए कुलदीप पांडे को प्रभारी तहसीलदार रामनगर बनाया गया है। 

 

संबंधित समाचार