स्वीडन कुरान जलाने की प्रतिक्रिया पर OIC की सिफारिशों की जांच करेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्टॉकहोम। स्वीडन यूरोपीय देशों में कुरान जलाने के विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला के इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से अपनाए गए प्रस्ताव की सावधानीपूर्वक जांच करेगा। विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्टॉकहोम संगठन के साथ घनिष्ट सहयोग में रुचि रखता है। 

बिलस्ट्रॉम ने ट्वीट किया, “57 ओआईसी सदस्य देशों ने अब एक प्रस्ताव अपनाया है जिसमें कई सिफारिशें हैं। हम इनकी सावधानीपूर्वक जांच करेंगे और ओआईसी और इसके सदस्य देशों के साथ अपनी महत्वपूर्ण बातचीत जारी रखेंगे। हमें घनिष्ट सहयोग में रुचि है।” उन्होंने यह भी कहा कि स्वीडिश सरकार ने देश में इस्लाम विरोधी प्रदर्शनों से ‘खुद को दूर रखने का स्पष्ट रुख’ अपनाया।

 उन्होंने कहा कि स्वीडिश न्याय मंत्रालय देश के सार्वजनिक व्यवस्था कानून सहित कानूनी विश्लेषण कर रहा था। उल्लेखनीय है कि हाल के सप्ताहों में, डेनमार्क और स्वीडन में कुरान जलाने के कई प्रदर्शन हुए। गत 28 जून को, ईद उल-अज़हा छुट्टी के पहले दिन, स्टॉकहोम की मुख्य मस्जिद के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में कुरान की एक प्रति जला दी गई। जनवरी में स्वीडन में भी ऐसा ही प्रदर्शन हुआ था। अधिकांश मुस्लिम देशों ने इन विरोध प्रदर्शनों की निंदा की। 

ये भी पढ़ें:- हॉलीवुड अभिनेता Angus Cloud का 25 साल की उम्र में निधन, ‘यूफोरिया’ से मिली थी पहचान

संबंधित समाचार