रुद्रपुर: चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो वायरल करने पर रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसएसपी एसटीएफ के आदेश पर सीडी बरामद, आरोपी युवक की तलाश तेज 

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के युवक पर इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड कर उसे आगे शेयर करने का आरोप है। एसएसपी एसटीएफ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है। 

दारोगा प्रकाश चंद्र भट्ट ने बताया कि एसएसपी एसटीएफ द्वारा सूचित किया गया था कि 15 मई को  संदिग्ध मोबाइल नंबर से एक युवक ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड किया। वीडियो को शेयरिंग कर प्रचार प्रसार किया जा रहा, जो कि समाज को दूषित करने के समान है।

रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत पड़ताल शुरू की तो प्रकरण सही पाया गया। उसके बाद  पुलिस ने जब कार्रवाई करने के लिए आरोपी के घर पर दंबिश दी तो उसके कमरे से सीडी बरामद हुई। जिसको पुलिस ने जब्त कर साइबर अपराध के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

संबंधित समाचार