हल्द्वानी: एसएसपी कार्यालय के बाहर जिसके खिलाफ प्रदर्शन, उसी की तहरीर पर एफआईआर
दमुवाढूंगा के लोगों ने मनोज गोस्वामी के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत
मनोज गोस्वामी ने एसएसपी की थी दमुवाढूंगा में अतिक्रमण की शिकायत
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रशासन की शुरुआती कार्रवाई के बाद दमुवाढूंगा के लोगों ने मनोज गोस्वामी के खिलाफ पुलिस बहुउद्देशीय भवन के बाहर प्रदर्शन किया और फिर मनोज के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। इधर, मनोज की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
बुधवार को दर्जनों महिलाएं व पुरुष एसएसपी पंकज भट्ट से मिलने के लिए पहुंचे। इससे पहले उन्होंने आफिस के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और फिर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में निवास कर रहे हैं। सभी के पक्के-कच्चे घर है। यहां रहने वाला मनोज गोस्वामी आये दिन उन्हें परेशान कर रहा है।
जमीन पर रहने के लिए स्टांप पेपर मांगता है। वहीं मनोज गोस्वामी ने भी एसएसपी को पत्र सौंपा है। उसका कहना है कि क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट से की थी। प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। इसी से गुस्साकर कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो वायरल करने पर रिपोर्ट
