हल्द्वानी: टैक्सी यूनियन ने आरपीएफ पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम टैक्सी यूनियन ने गुरूवार को रेलवे स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड  में आरपीएफ रेलवे पुलिस फोर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन के टैक्सी चालकों ने आरपीएफ पर बेवजह चालान और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 

टैक्सी यूनियन चालकों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने आरपीएफ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी ने यूनियन को समर्थन दिया। उन्होंने आरपीएफ द्वारा किए जा रहे बेवजह चालान और चुनिंदा टैक्सी चालकों को प्लेटफार्म से सवारियां लाने की अनुमति देने का विरोध जताया।

टैक्सी चालकों ने बताया कि आरपीएफ कर्मी नियत पार्किंग में खड़े वाहनों का नो पार्किंग का चालान करते हैं जबकि प्लेटफार्म के अंदर से ओवररेट में सवारियां भर रहे चालकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से बात होने पर प्रदर्शन समाप्त किया। जल्द ही यूनियन के पदाधिकारी इस संबंध में रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। 

संबंधित समाचार