बरेली: रेडियोलॉजिस्ट बने मुरादाबाद सीएमओ, अब अल्ट्रासाउंड होना मुश्किल
जिला महिला अस्पताल में आने वाली अधिकांश मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की होती है जरुरत, एक ही रेडियोलॉजिस्ट थे तैनात
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की परेशानी अभी जल्द दूर होती नहीं दिखाई दे रही है। यहां पहले से ही अधिकांश दिनों तक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ताला लगा रहता था। अब रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप सिंह को शासन ने मुरादाबाद का सीएमओ बनाया है। जल्द ही वह अस्पताल से कार्यमुक्त हो जाएंगे। यहां कब तक नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो सकेगी इसकी जानकारी अभी तक किसी भी जिम्मेदार के पास नहीं है।
रोजाना होती हैं 40 से अधिक जांचें
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी के मरीजों की रोजाना करीब 40 से 50 मरीजों की रोजाना अल्ट्रासाउंड जांच होती है। अब रेडियोलॉजिस्ट के जाने से यहां मरीजों को निजी सेंटर पर जांच करानी पड़ेगी जिससे मरीजों को आर्थिक हानि के साथ ही समय की बर्बादी भी झेलनी पड़ेगी।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप सिंह को मुरादाबाद सीएमओ बनाया गया है। उनके जाने से यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रभावित होगी। हालांकि एडी हेल्थ को पत्र जारी कर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की है, लेकिन कब तक तैनाती होगी इसकी जानकारी अभी नहीं है---डा. पुष्पलता शमी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।
यह भी पढ़ें- बरेली: जुर्माना देकर 31 दिसंबर तक भर सकेंगे ITR, तारीख बढ़ने की उम्मीदों पर फिरा पान
