अयोध्या: प्रधानमंत्री के शिक्षा समागम को लेकर बुरे फंसे शिक्षक, बीएसए ने तलब किया प्रतिभागियों का ब्यौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ पर 29 जुलाई को आयोजित प्रधानमंत्री के अखिल भारतीय शिक्षा समागम को लेकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक बुरे फंस गए हैं। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समागम में शामिल प्रतिभागियों का संपूर्ण ब्यौरा तलब किया गया है। 

शिक्षकों के सामने संकट यह है कि तीन जुलाई को पत्र जारी कर शुक्रवार चार जुलाई शाम चार बजे तक ब्यौरा तलब किया गया है। ऐसे में इतनी जल्दी ब्यौरा कैसे उपलब्ध कराए। वहीं आनन - फानन में हुए समागम कार्यक्रम का कोई लेखा जोखा नहीं रखा गया है।

cats

बता दे कि 29 जुलाई को मोहर्रम अवकाश निरस्त कर परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर समागम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण हुआ था। बताया जाता है कि शिक्षकों ने कार्रवाई के डर से स्कूल खोल जैसे तैसे समागम कार्यक्रम निपटा दिया था। पहले से भी ब्यौरा उपलब्ध कराने के कोई निर्देश नहीं थे। अब तीन जुलाई को बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर चार जुलाई शाम चार बजे तक ब्यौरा तलब किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन सत्र में  विद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले सभी हित धारकों की सूचना उपलब्ध कराई जाए। ब्यौरे के तहत ब्लाक, स्कूलों की संख्या, छात्रों की संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति और सामुदायिक सदस्यों की संख्या मांगी गई है। नाम न छापने की शर्त पर शिक्षकों ने बताया कि पहले से ऐसे कोई निर्देश नहीं थे।

अब आनन-फानन में ब्यौरा मांगा जा रहा है वह भी एक दिन का ही समय दिया गया है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि ब्यौरा न उपलब्ध कराए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निदेशालय से निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: SSP साहब, एक नहीं 13 मोबाइल नंबरों से भेज रहा अश्लील फोटो व Video

संबंधित समाचार