प्रयागराज : ट्रक में सो रहे चालक की जेब से तीस हजार रूपये गायब
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। कोतवाली नैनी अंतर्गत रीवा रोड स्थित डभांव में गुरुवार रात ट्रक के अंदर सो रहे चालक की जेब से किसी उचक्के ने तीस हजार रुपए पार कर दिया। नींद खुलने पर घटना की जानकारी चालक और खलासी को हुई तो उनके होश उड़ गए।
चित्रकूट के रैपुरा निवासी हेमंत कुमार पुत्र नंदकिशोर गुप्ता अपनी खुद की ट्रक चलाता है। अपनी ट्रक की मरम्मत कराने के लिए वह उसे लेकर डांडी बाजार आया था। गुरुवार रात वह डभांव गांव के समीप सड़क किनारे अपनी ट्रक में वह सो रहा था। उसके साथ उसका सहयोगी हिमांशु सोनी भी था। सुबह उठने पर पता चला कि हेमंत की जेब में मरम्मत के लिए रखा तीस हजार रुपए गायब था। इसके अलावा सहयोगी का मोबाइल भी नही था। पहले तो उन्होंने आसपास खोजबीन की। नही मिलने पर एग्रीकलचर चौकी जाकर इसकी शिकायत की। बता दें कि डभांव गांव में इस तरह चोरी की घटनाएं कई बार हो चुकी है, लेकिन ट्रक चालक पुलिस से शिकायत करने नही जाते। इससे उचक्कों का मन बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : ऊर्जा मंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में काम करने के दिए निर्देश
