हल्द्वानी: मुख्यमंत्री कल करेंगे नैनीताल भ्रमण, जानिए पूरा डे-प्लान
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल (शनिवार) को नैनीताल जिले का दौरा करेंगे। अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम धामी 5 अगस्त शनिवार को करीब 1:25 पर जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 2:05 बजे डिग्री कालेज रामनगर पहुंचेंगे।
डिग्री कालेज से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर नदिया पडाव रिजॉर्ट ढिकुली रामनगर में 3 बजे से जिला पंचायत सदस्य अभ्यास वर्ग कुमाऊं मण्डल के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री धामी 4:30 बजे नदिया पड़ाव रिजॉर्ट से कार द्वारा प्रस्थान कर डिग्री कालेज मैदान रामनगर पहुंचकर जीटीसी हैलीपेड देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
