रेललाइन फ्रैक्चर से सवा घंटे लेट हुई गंगा गोमती ट्रेन - परेशान यात्री बसों से हुए रवाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड में लालगोपालगंज के पास बड़ा रेल फ्रैक्चर के कारण प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस करीब सवा घंटे विलंबित हो गई । जिसके कारण यात्री परेशान रहे। लखनऊ जाने वाले बड़ी संख्या यात्री ट्रेन की आस छोड़कर बसों से रवाना हुए है। बताते हैं कि रेल फ्रैक्चर के कारण ट्रेन हादसा टला है ।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से चलकर लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन लालगोपालगंज स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास पहुंची थी कि एक ग्रामीण ने लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रोक दिया था । ग्रामीण ने देखा था कि रेल लाइन टूटी हुई है और उसमें करीब चार इंच का छेद है । इसके बाद ट्रेन करीब 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही । उसके बाद ट्रेन को कासन ( धीमी गति ) पर निकाला गया । इसके बाद आगे ऊंचाहार एक्सप्रेस , नौचंदी एक्सप्रेस , इंटरसिटी एक्सप्रेस , रायबरेली ऊंचाहार पैसेंजर ट्रेनों के आने के कारण गंगा गोमती लगातार विलंबित होती रही । इधर रायबरेली स्टेशन पर यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा करते ऊब गए थे । लखनऊ के विभिन्न कार्यालयों में नौकरी करने वाले नियमित यात्री ट्रेन की आस छोड़कर बसों से अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हो गए । सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर रायबरेली पहुंचने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस करीब एक घंटा बीस मिनट विलंब से नौ बजकर 39 मिनट पर रायबरेली पहुंची है ।

ये भी पढ़ें -SC से राहत मिलने के बाद बोले राहुल गांधी, सत्य की हमेशा जीत होती है, समर्थन के लिये लोगों का धन्यवाद

संबंधित समाचार