रायबरेली : फ्लाईओवर निर्माण को लेकर रूट डायवर्जन से बढ़ी समस्या - NHAI नहीं दे रहा ध्यान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। एनएचएआई द्वारा जगतपुर कस्बे में बाईपास का निर्माण किया जा रहा है जिसको लेकर जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन से आने जाने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं।

डायवर्जन में भी अनियमितताएं की गई है। सिर्फ कच्ची सड़क बना दी गई है। जिसको लेकर बड़े वाहन तथा सवारियों को निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मिट्टी दलदल होने के चलते वाहन यहाँ फंस जाते हैं। लेकिन ठेकेदार से लेकर विभागीय अधिकारी पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं। जिसको लेकर कस्बे वासियों में नाराजगी बनी हुई है। 

राजन शुक्ला त्रिलोकी सिंह आदिश सिंह चौहान राजेश गुप्ता सीताराम गौरव द्विवेदी अक्की शुक्ला आदि लोगों का कहना है कि रूट डायवर्जन में भी मनमानी की गई है। इसका खामियाजा राहगीरों को तथा कस्बे वासियों को भुगतना पड़ा है। ठेकेदार और विभागीय अधिकारी मिलकर मनमानी पर उतारू है। जब इस बाबत एनएचआई के अवर अभियंता आयुष्मान श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हमारी नई ज्वानिंग है हमें कोई जानकारी नहीं है ।

ये भी पढ़ें -रेललाइन फ्रैक्चर से सवा घंटे लेट हुई गंगा गोमती ट्रेन - परेशान यात्री बसों से हुए रवाना

संबंधित समाचार