Mahoba News: पौधरोपण के लिए लेखपाल ने चिन्हित की ग्राम समाज की जमीन, अब इस भूमि पर होगा पौधरोपण
महोबा में पौधरोपण के लिए लेखपाल ने चिन्हित की ग्राम समाज की जमीन।
महोबा में विकास खंड पनवाड़ी की ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन गाटा संख्या 1294 को लेखपाल बृजेंद्र पाल एवं सचिव निर्देश पटेल ने पौधारोपण के लिए जमीन चिन्हित की है। अब इस भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा।
महोबा, अमृत विचार। विकास खंड पनवाड़ी की ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन गाटा संख्या 1294 को लेखपाल बृजेंद्र पाल एवं सचिव निर्देश पटेल ने पौधारोपण के लिए जमीन चिन्हित की है। अब इस भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा।
विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत पनवाड़ी में ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन को क़ानूनगो अशोक कुमार त्रिपाठी और लेखपाल एवं सचिव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि इस खाली पड़ी जमीन में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण लगाने को जमीन को चिन्हित किया गया है । पीपल शीशम बरगद नीम आदि का पौध रोपित किए जायेंगे।
ग्राम प्रधान पनवाड़ी संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम समाज की जमीन पर ज्यादा से ज्यादा फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है। जिसकी तैयारी पहले से कर ली गई हैं । खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी संतराम ने बताया कि विकासखंड पनवाड़ी की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया गया है और पौधों को लगाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
गौरतलब है कि 15 अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाना है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारियों और लेखपालों को पौधरोपण के लिए भूमि का चिन्हीकरण करण करने के निर्देश दिए गए थे। जिससे राजस्व और विकास विभाग की टीम ने मिलकर भूमि का चयन कर लिया है। जहां पर स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण किया जाएगा।
