अमरोहा: रुपयों के लेनदेन को लेकर डंडे व सरिया मारकर की थी वेल्डर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार, दूसरा फरार

गजरौला(अमरोहा), अमृत विचार। पुलिस ने चौहानपुरी मोहल्ला निवासी लोकेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। आरोपी ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर डंडे व सरिए से वेल्डर की हत्या की थी।

थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 31 जुलाई की रात को मोहल्ला चौहानपुरी में रहने वाले लोकेश ने अपने चार दोस्तों के संग बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के दौरान ही लोकेश का अपने दोस्तों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते रंजीत और आलम ने डंडे और सरिए से उसे बुरी तरह पीटा। कोची उर्फ सुंदर भी वहीं था।

इसके बाद तीनों उसे रेलवे लाइन किनारे फेंककर भाग निकले थे। रात में ही उपचार को मेरठ ले जाते समय लोकेश की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता कैलाश ने मोहल्ले में ही रहने वाले रंजीत, कांछी उर्फ सुंदर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रंजीत और कोची उर्फ सुंदर को हिरासत में ले रखा था। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोकेश की पिटाई रंजीत और आलम ने की थी। कोची उर्फ सुंदर खड़ा देख रहा था। जिसके बाद पुलिस ने रंजीत और आलम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को रंजीत को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरे आरोपी आलम की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:- संभल: बरसात में गिरी मकान की छत, महिला व तीन बच्चे घायल

संबंधित समाचार