गरमपानी: मुनाफे के फेर में जनहित से खिलवाड़ का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिप्रा नदी में विशालकाय बोल्डरों के निस्तारण में हीलाहवाली

व्यापारी नेता ने लगाया अनदेखी का आरोप उपेक्षा पर दी तहसील मुख्यालय में धरने की चेतावनी

गरमपानी, अमृत विचार। गरमपानी खैरना क्षेत्र के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी क्षेत्र में नदी के बीचोबीच विशालकाय बोल्डरों का निस्तारण न किए जाने से व्यापारी नेता ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की महज छोटे पत्थरों को तोड़ निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि खतरे के सबब बने बोल्डरो की अनदेखी की जा रही है। व्यापारी नेता ने मनमानी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

दरअसल, खैरना क्षेत्र के ठीक पीछे बाढ़ सुरक्षा कार्य गतिमान है। नियमानुसार कार्यदाई संस्था को नदी के बीचोबीच स्थित विशालकाय बोल्डरों को भी तोड़कर निस्तारण करना है ताकी नदी का वेग तेज होने पर प्रवाह आबादी की ओर न हो।

व्यापारी नेता हितेश साह ने आरोप लगाया है की मुनाफे के फेर में जनहित से खिलवाड़ किया जा रहा है‌। बोल्डरो को तोड़ने के लिए नदी में पोकलैंड मशीन भी उतारी गई है बावजूद बोल्डर जस के तस है‌। मशीन से महज निर्माण कार्यों में इस्तेमाल को पत्थर तोड़े जा रहे हैं। पर खतरे के सबब बने बोल्डरो की अनदेखी की जा रही है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना शुरु किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: काशीपुर: युवक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की रिपोर्ट दर्ज 


संबंधित समाचार