Bareilly: अवैध वसूली के आरोप में सहायक यातायात निरीक्षक निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। वसूली के आरोप में आरएम ने सहायक यातायात निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। बरेली डिपो में कार्यरत सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआइ) ज्ञानचंद्र की लंबे समय से रोडवेज के चालक और परिचालकों से वसूली की शिकायतें आरएम दीपक चौधरी को मिल रही थीं।

लेनदेन की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। आरएम ने बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंपी थी। आरोपों की पुष्टि होने पर एआरएम ने जांच रिपोर्ट आरएम को सौंप दी। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में सहायक यातायात निरीक्षक ज्ञान चंद्र को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- मौलाना तौकीर ने की शहर में अमन और भाईचारे की अपील, बोले- घरों पर ''बिकाऊ है'' पोस्टर न लगाएं

संबंधित समाचार