आज का इतिहास: आज ही के दिन मद्रास उच्च न्यायालय की हुई स्थापना, जानें 05 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 05 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1821 : ब्रुसेल्स में ‘कौरियर आॉफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित। 1825 : बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की। 1862 : मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई। 1906 : प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया। 1914 : ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 : अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए। 1960 : क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया। 1962 :जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली। 1964 : अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया। 1996 : नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई। 2001 : भारत व ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता। 2002 :भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2004 : वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल। 2005 : दोनों देश सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत। 2007 : मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 2007 : हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया। 2008 : सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है। 2010 : जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
2011 : थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 2011 : अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई। 2012 : नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा। 1914 : ऑस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। 1945 : जापानी नगर हिरोशिमा पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।
ये भी पढे़ं- चार अगस्त का इतिहास: हर दिल अजीज चुलबुले अदाकार किशोर कुमार का जन्मदिन
