Friendship Day 2023: दोस्त को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, घर पर बिना अंडे का बनाएं कप केप, जानें विधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से बढ़कर होता है। एक सच्चा दोस्त हर मोड़ पर आपके साथ होता है। जब आप किसी परेशानी में होते हैं और कोई आपके साथ नहीं होता है तो आप उसे अपने साथ पाते हैं। सच्ची दोस्ती को फ्रेंडशिप डे का दिन समर्पित होता है। ये दिन हर साल अगस्त के महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। फ्रेंडशिप डे के दिन लोग अपने सच्चे दोस्तों को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ ना कुछ अलग करते हैं।

ऐसे में अगर आप अपने दोस्त को सच में स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उनके लिए घर पर कप केप बना सकते हैं। कप केक में अंडा डलता है लेकिन कई लोग सावन के महीने में अंडा नहीं खाते। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में अपने दोस्त को कप केक बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपक बिना अंडे का कप केक बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। 

कप केक बनाने की सामग्री
मैदा - 1/4 कप
कॉर्नफ्लोर - 1 बड़े चम्मच
कोको पाउडर - 1 बड़े चम्मच
चीनी पाउडर - 1/4 कप
बेकिंग सोडा - 1/8 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
जैतून का तेल - 1 बड़े चम्मच
दूध - 3.5 बड़े चम्मच   
सिरका - 1/2 छोटी चम्मच
वैनिला एसेंस - 1/4 छोटी चम्मच
बादाम कतरन

बनाने की विधि
अपने दोस्त को खुश करने के लिए आप घर पर ही कप केक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में  मैदा, कॉर्न फ्लोर, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर को अच्छे से छान लें। वहीं छानने के बाद इसमें जैतून का तेल, दूध और थोड़ा सा सिरका मिलाएं। जब ये मिल जाए तो वैनिला एसेंस को इसमें डालकर अच्छे से फेंटे। बैटर गाढ़ा लगने पर आप इसमें दूध डाल सकते हैं। 

सबसे पहले कप केक बनाने के लिए इसके सांचे में बटर पेपर लगाने के बाद थोड़ा सा बैटर डालें। ध्यान रखें कि ये पूरा ना भरे, क्योंकि बनते समय ये फूलता है। इसके ऊपर बादाम की कतरन डालें। अब एक कढ़ाही में पानी डालकर इसके ऊपर छलनी रख दें। जब पानी में अच्छे से उबाल आ जाए तो छलनी के ऊपर सांचा रख दें। अब कढ़ाही को अच्छे से ढक लें। 

इसके बाद लो मीडियम फ्लेम पर 20 मिनट तक इसे पकने दें। तकरीबन बीस मिनट के बाद ये तैयार हो जाएंगे। अब इसके ऊपर आइसिंग करके अपनो दोस्त को खिला सकते हैं। 

ये भी पढे़ं- Friendship Day 2023: दोस्ती का रिश्ता प्यार में तो नहीं बदल रहा, इन संकेतों से जानें


संबंधित समाचार