Mathura: मथुरा में जारी होंगे नए सर्किल रेट, दरें तय करने की प्रक्रिया शुरू
मथुरा में नए सर्किल रेट तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त तक इस की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं वर्ष 2016 के बाद रेटों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि सरकार ने पिछले साल सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया शुरू की थी। बीते दिनों इसके लिए निबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक में सर्वे को अंतिम रूप दे दिया गया। बैठक में वृंदावन क्षेत्र अधिक फोकस रहा है। इसके साथ ही कई और मार्ग है जहा के लिए नई दरों की प्राथमिकता में शामिल हैं। इस के अलावा गोवर्धन और बरसाना भी इसी श्रेणी में हैं।
