रामनगर: युवक कांग्रेस ने काले गुब्बारों के साथ मुख्य मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन          

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के रामनगर आगमन की सूचना के तहत युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा लखनपुर चुंगी पर हाथ मे काले गुब्बारे लेकर उनका विरोध प्रदर्शन किया। यह दीगर बात है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया।

 जिस समय प्रदर्शन शुरू हुआ उस समय सीएम के कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना नही  आई थी। मगर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ के विरोध को देखते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। जिन्हें रामनगर से पिरूमदारा पुलिस चौकी में रखा गया। बता दे कि युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी ने मुख्यमंत्री के आगमन के विरोध का एलान किया था।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी  कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम कस पाने में सरकार नाकाम रही है। अंकित भंडारी हत्याकांड में लिप्त आरोपी और वीवीआईपी के नाम का खुलासा किया जाए। भर्ती घोटालों की सीबीआई से कराने व धनगढ़ी में बरसाती नाले पर पुल का निर्माण जो 2 सालों से रुका हुआ है उसके तत्काल  बनाया जाए।

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों  प्रदर्शन करते वक्त  पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। ओर पीरूमदारा चौकी लेजाया गया  प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष नैनीताल भारतीय युवा कांग्रेस सुमित लोहनी, विधानसभा अध्यक्ष रामनगर भारतीय युवा कांग्रेस अमित कुमार, तनुज दुर्गापाल सभासद रामनगर, प्रदेश महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड अब्दुल रहमान, प्रदेश महासचिव भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड सचिन कुमार आर्या, नगर अध्यक्ष रामनगर अल्पसंख्यक कांग्रेस यूसुफ कुरेशी, विधानसभा उपाध्यक्ष रामनगर भारतीय युवा कांग्रेस सलमान सलमानी, आसिफ अली, लवदीप सिंह, विकास कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

संबंधित समाचार