उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने किया संगठन विस्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी को मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने संगठन विस्तार किया है। संगठन विस्तार में दो उपाध्यक्ष, छह महासचिव और 22 सचिव और दो संगठन सचिव बनाए गए हैं। विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और …

लखनऊ। प्रदेश में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी को मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने संगठन विस्तार किया है। संगठन विस्तार में दो उपाध्यक्ष, छह महासचिव और 22 सचिव और दो संगठन सचिव बनाए गए हैं। विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस ने विवेकानंद पाठक, मक़सूद खान, अंकित परिहार, विदित चौधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर, प्रकाश प्रधान चौधरी को महासचिव बनाया गया है। नए सचिव के तौर पर हनुमंत विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, इमरान खान, कौशल त्रिपाठी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मणिन्द्र मिश्रा, उज्जवल शुक्ल,राहुल राजभर, सैफ अली नकवी, अंशु तिवारी, सुनील विश्नोई, अवनीश कजला, मोहम्मद शोएब, असलम चौधरी, जीतेन्द्र कश्यप, योगेश तालान , कौशलेन्द्र यादव, विकास अवस्थी, गौतम सचान, अखिलेश शुक्ला, पुष्पेन्द्र सिंह को नियुक्त किया है। इसके अलावा संजीव शर्मा और अनिल कुमार यादव को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित समाचार