रायबरेली में संपूर्ण समाधान दिवस बना मजाक, मोबाइल चैटिंग का दिखा जोर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो घंटे ही सीडीओ शिकायतकर्ताओं के बीच रहीं मौजूद 

रायबरेली, अमृत विचार। सलोन तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस अफसरों के लिए मजाक बनकर रह गया है। कर्मचारी से लेकर अफसर तक सभी मोबाइल पर गेम खेलते नजर आए।वहीं डीएम-एसपी की नामौजूदगी में उच्चाधिकारी तहसील दिवस की औपचारिकता पूरी करके चले गए। 

शनिवार को तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रही सीडीओ पूजा यादव मात्र दो घंटे ही शिकायतकर्ताओं के बीच मौजूद रही। मंच के ठीक सामने दोनों ओर अफसर और कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से कई अफसर और कर्मचारी मोबाइल देखने में मशगूल रहे। कोई गेम खेलता दिखा तो कोई व्हाट्सअप चैटिंग करने में व्यस्त नजर आया।

19 (98)

मोबाइल में व्यस्त लगभग आधा दर्जन से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों की वीडियो मोबाइल में कैद हो गई। तहसील दिवस में आई कुल 124 शिकायतों में महज 18 शिकायतों का निस्तारण मौके किया गया।

भटनोसा गांव की शिकायतकर्ता  सुशीला पत्नी धर्मेश कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कराए गए विकास कार्यो में घोर अनियमियता बरती गई हैं। बिना सदस्यों के प्रस्ताव एवं अनुमोदन के मनमाने ठंग से मानक विहीन धन आहरण किया गया हैं बेतौरा परसदेपुर निवासी हरि प्रसाद के घर आने जाने के रास्ते को विपक्षी द्वारा जबरन बंद कर दिया गया हैं।तेराहो निवासी महेश कुमार के घर के सामने जलभराव रहता हैं जिसके कारण पानी निकास की समस्या बनी हैं। 

माधव पुर पाठक निवासी साधना पत्नी अनिल गुप्ता ने ग्राम पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवक द्वारा संरहगी व मनमानी से प्रार्थिनी का आवास काटे जाने व मनमानी तरीके से अपात्र किये जाने की शिकायत दर्ज कराई है।कालू जलालपुर निवासी अनीता ने बताया कि विगत 50 वर्षों से बनी जल निकासी नाली को दबंगो ने मिट्टी डाल कर पाट दिया है। जिससे जलभराव हो गया हैं। 

तहसील दिवस में राजस्व के 65, पुलिस के 23, विकास के 17, नगर पंचायत के 2, पूर्ति  के 8, समाज कल्याण के 3, विद्युत के 2, चक बंदी के 3, कृषि के एक मामले आए। तहसीलदार उमेश चंद्र ,कोतवाली प्रभारी नारायण कुशवाहा, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीके बैसवार व कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -BVB Exhibition : बीएसए ने देखा बच्चों का हुनर, कहा - रचनात्मकता से बढ़ती है बच्चों की क्षमता

संबंधित समाचार