BVB Exhibition : बीएसए ने देखा बच्चों का हुनर, कहा - रचनात्मकता से बढ़ती है बच्चों की क्षमता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल नघेटा रोड में आर्ट क्राफ्ट, विज्ञान, वाणिज्य, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस  प्रदर्शनी को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशिका कीर्ति सिंह ने मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ‘बेसिक शिक्षा अधिकारी ’ और विशिष्ट अतिथि  शिवशंकर पाण्डेय प्राथमिक शिक्षक संघ  को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम मे माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चे द्वारा निर्मित प्रोजक्ट कार्य को देखकर मुख्य अतिथि ने प्रसंशा की तथा प्रदर्शनी की भव्यता एवं विद्यालय प्रबंधन की प्रसंशा करते हुए कहा कि ऐसे क्रियात्मक रचनात्मक आयोजनों से छात्रों में नवीनता रचनात्मकता का अविर्भाव होता है। 

मुख्य अतिथि ने रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की लैब देख कर वहां के रोबोटिक्स आधारित प्रोजेक्ट को देखकर कहा इस सत्र  से प्रारंभ रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की लैब यह जनपद की पहली तकनीकी लैब है, यहाँ से बच्चों को भविष्य में अपने को ग्लोबल प्लेटफार्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें -साहब! बेटे की मौत के जिम्मेदारों को नहीं पकड़ रही पुलिस, हाथ जोड़कर DM-SP के सामने रो पड़ी मां

संबंधित समाचार